एकता और बंधुत्व का संदेश देते हुए संपन्न हुआ ‘खालसा प्रीमियर लीग’ सीजन-4; #सागर किंग्स बना विजेता

देवरी :स्थानीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा एवं खालसा सेवा दल द्वारा आयोजित ‘खालसा प्रीमियर लीग’ (KPL) के चौथे सीजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बॉक्स क्रिकेट के इस रोमांचक टूर्नामेंट में सागर किंग्स ने खिताबी जीत हासिल की, वहीं सुखसागर लीजेंड्स उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में एन.डी.एच. इलेवन ने जी.एस. टायर्स को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
7 से 10 जनवरी तक चले इस आयोजन में सिख समाज की 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 6 वर्ष के बच्चों से लेकर 50 वर्ष के बुजुर्गों तक ने खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सागर किंग्स ने पिछले वर्ष की विजेता टीम सुखसागर लीजेंड्स को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि परमजीत सिंह भाटिया (अध्यक्ष, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा), प्रीतम सिंह भाटिया, सतविंदर सिंह भाटिया, बंटी भाटिया, गुरुबचन सिंह सलूजा, अंशुल अग्रवाल और डॉ. आनंद चांदेवार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
व्यक्तिगत सम्मान:
प्रतियोगिता में राजा भाटिया को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। अगम भाटिया को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अमरजीत पाजी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में सरताज भाटिया (सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज) और सीरत भाटिया (सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज) को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन की सफलता में कुलवंत ऑटोमोबाइल्स, बाबा पंजाबी ढाबा, आदर्श ट्रांसपोर्ट सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

Share

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें