वैशाली पाटील होगी सालेकसा की पहली महिला ठाणेदार

प्रतिनिधि सालेकसा 25: सालेकसा जैसे अतिसंवेदनशील व नक्षलग्रस्त पोलिस स्टेशन मे पहिली महिला पोलिस निरीक्षक के रूप मे वैशाली पाटील कामकाज सभांलेगी उनका तबादला गोंदिया के सायबर सेल से सालेकसा पोलिस स्टेशन मे किया गया, वे सालेकसा मे पिछले चार माह पहले ही थानेदार के रूप कामकाज संभालने वाले सहायक थानेदार अरविंद राऊत की जगह पर नियुक्त किये गये है। अरविंद राऊत अब सालेकसा पोलीस स्टेशन मे ही सहायक पोलीस निरीक्षक के रूप मे काम संभालते रहेंगे। सालेकसा यह भौगोलिक दुष्टी से बडा पोलीस स्टेशन माना जाते है सालेकसा तहसिल के 90 गावो के साथ देवरी तहसिल के सावली एव पुराडा तक तो आमगाव तहसिल के अंजोरा, वडद इन सभी गावो का भी यहा समावेश है। इस पोलिस स्टेशन के तहत चार एओपी जिसमे बिजेपार, पिपरीया, दरेकसा,मुरकुडोह का समावेश है साथ एक पोलिस चौकी साकरीटोला का समावेश है।कुछ माह से सालेकसा पोलिस स्टेशन समुचे गोदिया जिले सहित राज्य मे भी काफी चर्चित रहा ऐसे सालेकसा पोलिस स्टेशन का कामकाज अब वैशाली पाटील संभालेगी।

Share

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें