राजमाता जिजाऊ युवती संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

देवरी ◼️ श्रीमती के एस जैन विद्यालय में महिला व बाल विकास विभाग महाराष्ट्र शासन द्वारा राज्य माता जिजाऊ युवती स्वरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया महिला एवं युवतियों पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रस्ताविक माननीय ममता बारेवार मैडम संरक्षण अधिकारी देवरी इन्होंने किया।इस कार्यक्रम का अध्यक्षपद प्राचार्य रजिया बेग मैडम ने निभाया।उन्होंने महिला सक्षमीकरण इस विषय पर अपने विचार प्रकट किये।इस कार्यक्रम की की प्रमुख मार्गदर्शिका माननीय सुजाता देशमुख मैडम जिला परिवीक्षा अधिकारी एवं भारतीय स्त्री शक्ति स्वयंसेवी संस्था की समुपदेशिका ने अपने मार्गदर्शन में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार उसका निराकरण इस विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम के मार्गदर्शक महाराष्ट्र पुलिस के श्री विशाल जी खांडेकर इन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक श्री अनिल डोये सर इन्होंने भी अपने विचार साझा किए । श्रीमती मेघना गगने मैडम सदस्य बाल न्याय मंडल इन्होंने भी महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के बारे में जानकारी दी। प्रमुख अतिथि माननीय श्रीमती डॉक्टर वर्षा गगने मैडम इन्होंने भी अपने विचार साझा किये। माननीय श्रीमती नीता कमाने मैडम श्रीमती नीलम गजभिए मैडम श्री आकाश पटले सर इन्होंने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्शायी। संचालन उर्मिला परिहार मैडम ने किया एवं आभार प्रदर्शन मुनेश्वर मैडम ने किया। कार्यक्रम के सफलता हेतु येवले मैडम गिरी मैडम एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहकार्य किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती के एस जैन एवं मनोहर भाई पटेल महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।

Print Friendly, PDF & Email
Share