काली पीली वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर 10 यात्री जख्मी

गोंदिया कोहमारा मार्ग पर जंगल के समीप की घटना

Kohmara: गोंदिया कोहमारा मार्ग परमुर्दौली जंगल के समीप शनिवार 30 अगस्त के दोपहर 4:00 बजे के दौरान अनियंत्रित काली पीली वाहन ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी इस हादसे में काली पीली में सवार 10 यात्री जख्मी हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्दौली जंगल के समीप मार्ग पर दोपहर 4:00 बजे के दौरान तेज गति से आ रही काली पीली वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। 
इस टक्कर के पश्चात काली पीली वाहन मार्ग के किनारे पलट गया इस हादसे में दुपहिया सवार सहित काली पीली से यात्रा कर रहे 10 यात्री जख्मी हुए तथा एक गंभीर जख्मी को उपचार के लिए गोंदिया के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया तथा मामूली रूप से जख्मी यात्रियों को गोरेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। 
उपरोक्त मामले की जानकारी गोरेगांव पुलिस को प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।

Share

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें